बहराइच: कलेक्ट्रेट में महिलाओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना ने किया प्रदर्शन, नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसमें महिला उत्पीड़न को रोकने और शारदीय नवरात्र में खुले में लगने वाले मीट की दुकानों को बंद करवाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित शिवाकांत की अगुवाई में महिला और पुरुष कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। 7सूत्री मांगो को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा है।