बहराइच: नौतला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नौतला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता हुआ विवाहिता का शव मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने आरोप लगाते हुए थाने में सूचना दी है। पुलिस जांच में जुट गई है