खंडवा नगर: न्यायिक प्रक्रिया की अहम कड़ी कोर्ट मोहर्रिरों की मासिक बैठक आयोजित ,
खंडवा। न्यायिक प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी माने जाने वाले कोर्ट मोहर्रिरों की मासिक बैठक शुक्रवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष खंडवा में आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कोर्ट मोहर्रिरों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आपराधिक प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।