तारानगर: अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी तारानगर की बैठक संपन्न, राज्य सम्मेलन के लिए 14 जून को होगा स्वागत कमेटी का गठन
अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी की विस्तृत बैठक तहसील अध्यक्ष पूर्णाराम सरावग की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अगस्त माह में 21,22,23 अगस्त को तारानगर में आयोजित होने वाले राज्य सम्मेल,बकाया फसल बीमा क्लेम,765 kv हाई टेंशन लाइन का मुआवजा,फाइनेंस कंपनियों की लूट कुर्की पर चर्चा की गई।किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड निर्मल कुमार ने विस्तृत चर्चा की।