खातेगांव: युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो में लगाया आरोप, कहा- ज़मीन विवाद में 3-4 लोगों ने बनाया दबाव
गुरुवार दोपहर 3 बजे खातेगांव तहसील के ग्राम दावठा में एक दलित युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतक का नाम अर्जुन मेहंदिया था, जिसकी उम्र 38 साल थी। बताया जा रहा है कि जमीन के झगड़े और कुछ लोगों के दबाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। जहर खाने से पहले अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर करीब चार मिनट का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उसने ग 3-4 लोगों का नाम