मांट: राधारानी तीन वन परिक्रमा का 31वां सोपान मांट तहसील के मुख्य द्वार से हुआ शुरू
Mat, Mathura | Jun 13, 2026 30 महीनों से अनवरत चल रही राधा रानी तीन वन परिक्रमा के 31 वें सोपान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बंसीवट के संत वृन्दावन दास जी महाराज के सानिध्य में शनिवार को परिक्रमा का 31 वां सोपान शुरु हुआ, परिक्रमा की शुरुआत तहसील मुख्य द्वार से सुबह 8बजे शुरू हुई। परिक्रमा के लिए हजारों श्रद्धालु एकत्रित हो गए,मांट से चलकर परिक्रमा सीधे राधारानी मानसरोवर पहुंची