तरबगंज: वजीरगंज के जमुनहा में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद किया, वैज्ञानिक विधि से खेती कर उपज बढ़ाने पर जोर दिया
वजीरगंज के जमुनहा में रविवार शाम 4 बजे कृषक वैज्ञानिक संवाद के तहत किसानगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देकर अधिक उपज प्राप्त करने को लेकर कृषि वैज्ञानिकों ने जानकारी दी।फसल सुरक्षा मिशन गन्ना अनुसंधान संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ दिनेश सिंह व डॉ संजीव कुमार ने गन्ने की उन्नतिशील किस्मों व उनकी पैदावार को लेकर किसानों को टिप्स दिया।