ज्ञानपुर: श्री घनश्याम दुबे महाविद्यालय सुरियावाँ में आज राष्ट्रीय सेवायोजन के तृतीय एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन
भदोही जनपद के सुरियाँवा नगर स्थित श्री घनश्याम दुबे महाविद्यालय में आज राष्ट्रीय सेवायोजना के तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों एवम् स्वयंसेविकाओं द्वारा टोली बनाकर बिहियापुर गांव की मलिन बस्तियों में साफ सफाई किया गया और लोगों को समाज में एक बेटी का क्या स्थान देना चाहिए इसके बारे में बताया गया ।