बहरोड़: बहरोड़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से दो दोस्तों की हुई मौत, प्रशासन ने संभाली स्थिति
Behror, Alwar | Apr 4, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की जान चली गई। बहरोड़ बाइपास पर शुभम धर्मकांटा के सामने करीब 8:30 बजे हुए इस हादसे में ट्रैक्टर और बुलेट मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गांव तसिंग निवासी मुकेश चेतीवाल और राहुल कुमार यादव की मौत हो गई।