गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर ले गया, युवती की मां ने दर्ज कराया मुकदमा
थाना गभाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 21 अप्रैल की सुबह उसकी 18 वर्षीय बेटी को जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी करने वाला दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है।