सुपौल: सुपौल में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Supaul, Supaul | May 14, 2026 सुपौल जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जदिया थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 1.440 किलोग्राम स्मैक के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो चारपहिया वाहन, 750 एमएल अंग्र