कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अनूपपुर नगर निवासी श्रीमती यासमीन, पति मोहम्मद जाकिर हुसैन को इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर द्वारा इस राशि के आहरण एवं संवितरण की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है। यह सहायता राशि श्रीमती यासमीन के उपचार में उपयोग की जाएगी।