हरदोई: भाजपा विधायक के बयान के बाद अखिलेश ने भाजपा को घेरा, ट्वीट में लिखा- जो जितना बेईमान, वो बैठा है उतनी ऊँची मचान
Hardoi, Hardoi | Jun 1, 2026 गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि चुनाव विकास से नहीं तिकड़म से जीते जाते हैं।इसी बयान के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट पर लिखा कि भाजपा बेईमानी से चुनाव जीतती है, इस बात को स्वीकार करके भाजपा के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है।