कानपुर: सचान चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रंप सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
सचान चौराहे पर प्रदर्शन में अमेरिका में भारतीयों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाए गए।भारत सरकार से अपील की गई कि भारतीयों को ससम्मान वापस लाने की पूरी व्यवस्था की जाए।आम आदमी पार्टी के अश्विनी कुमार ने रविवार दोपहर 2 बजे प्रदर्शन के दौरान कहा कि भारतीय नागरिक की मर्यादा और स्वाभिमान अमेरिकी सरकार की अमानवीय नीति के कारण कुचले जा रहे हैं।