सिवनी: पुलिस लाइन में पेड़ पर चढ़ा कोबरा, सर्पमित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू
Seoni, Seoni | Nov 2, 2024 आज 2 नवंबर को दोपहर लगभग 1 बजे सिवनी के पुलिस लाइन स्थित एक पेड़ पर कोबरा चढ़ गया जिससे यहां पर उपस्थित लोगों में हड़कंप की स्थिति मच गई। घटना की सूचना सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को दी गई जिन्होंने तत्काल ही मौके पर पहुंचकर पेड़ पर चढ़े उक्त कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया जाकर उसे स्वच्छंद वातावरण में मुक्त भी कर दिया है।