कालका: श्री शिवलोत्रियाँ मंदिर पिंजौर में शिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़, ओम नमो शिवाय के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
शिवरात्रि के अवसर पर आज श्री शिवलोत्रियाँ मंदिर पिंजौर में लोगो की भारी भीड़ देखने को मिली। भारी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में पहुंचना शुरू हुए और मंदिर में दर्शन किए। इस मौके पर पूरा क्षेत्र ओम नमो शिवाय के जयकारों से गूंजा उठा। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल अभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की।