कालका: पिंजौर में स्थित बिजली विभाग कार्यालय से बिजली का लाखों का सम्मान चोरी, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में UHBVN के पिंजौर से एसडीओ सत्यवान नैन ने बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एसडीओ बिजली निगम पिंजौर एचएमटी कॉलोनी बी ब्लॉक से बिजली विभाग का लाखों का सामान चोरी हुआ है। जो किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है