खगौल: दानापुर में गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियों से उतारा मौत के घाट
दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित तक्षशिला कॉलोनी के पास रविवार देर रात करीब 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने 30 वर्षीय गैस वेंडर इंदल साव की गोली मारकर हत्या कर दी। इंदल को सीने, पसली और बाएं हाथ में तीन गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के बनसपति गांव का निवासी था और दानाप