गोमिया: गोमिया में सड़क हादसों के बाद प्रशासन ने हटवाए अवैध हंप, स्थानीय लोगों को मिली राहत
Gumia, Bokaro | Jul 14, 2026 गोमिया के आई.ई.एल थाना क्षेत्र के पिट्स मॉडर्न स्कूल के पास सड़क पर बने दोनों अवैध हंप मंगलवार को प्रशासन ने जेसीबी से हटवा दिए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं और एक महीने में दो लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया।