हरसूद: डिजिटल युग में सुरक्षित रहने की थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को दी जानकारी
सेफ क्लिक 2.0 के अंतर्गत सुरक्षित क्लिक सुरक्षित जीवन जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार दोपहर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरसूद में थाना प्रभारी राजकुमार राठौर द्वारा विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई है। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया।