सहारनपुर: SBD अस्पताल में नर्सिंग छात्रा से छेड़छाड़, गला दबाकर मारपीट और दुष्कर्म की धमकी देने वाले आरोपी पर FIR दर्ज
सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में नर्सिंग छात्रा के साथ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंजौरा निवासी छात्रा, जो रामपुर मनिहारन स्थित नर्सिंग कॉलेज में जीएनएम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी राहुल कपूर उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था।