फुलवरिया: बथुआ बाजार में चार दिनों से जला है ट्रांसफार्मर, भीष्ण गर्मी में उपभोक्ता बेहाल, बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप
प्रखंड क्षेत्र के बथुआ बाजार पासी मोहल्ला में करीब चार दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। जिसके कारण वहां के उपभोक्ताओं को इस भीष्म गर्मी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाल तो यह है कि रात में पासि मोहल्ला अंधेरी में डूब जाता है। वहां ना पंखा ना पानी गृहिणी और बुजुर्गों का हाल सबसे बेहाल है। बिजली विभाग की बड़े-बड़े दावों की पोल खुल गई है।