सिवनी: सिवनी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत, विधायक ने जागरूकता रथ को दिखाई झंडी
Seoni, Seoni | Apr 8, 2026 सिवनी जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चाइल्ड मैरिज फ्री भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत लैंगिक समानता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बुधवार को सिवनी विधायक ने इस रथ को रवाना किया। यह रथ गांव-गांव जाकर बाल विवाह के दुष्प्रभावों और लैंगिक समानता के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।