पिथौरा: ठाकुर दिया खुर्द के एक व्यक्ति को 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
ठाकुर दिया खुर्द के एक व्यक्ति को 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । आरोपी हीरालाल सिन्हा पिता गांडा राय सिन्हा के द्वारा अपने घर में शराब रखकर बेचने का कार्य किया जा रहा था , पिथौरा पुलिस की टीम के द्वारा मौके पर से 12 लीटर देसी महुआ शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ।