होशंगाबाद नगर: रामजी बाबा समाधि परिसर के समीप स्थापित पंडित दीनदयाल प्रतिमा का नगर पालिका अध्यक्ष ने अवलोकन एवं निरीक्षण किया
सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने रामजी बाबा समाधि परिसर के समीप स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अवलोकन एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष में प्रतिमा के आधार मंच के मरम्मत कार्य, प्रतिमा परिसर के चारों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण तथा विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।