सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन, बिजली निजीकरण, स्मार्ट मीटर और बढ़ी दरों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर में बिजली के निजीकरण, प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना और बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में स को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर सरकार से जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।