जीरापुर: ₹8 लाख के सेब चोरी का मामला निकला फर्जी, ड्राइवर ने जयपुर के कोल्ड स्टोरेज में माल छिपाया; माचलपुर CCTV से खुला राज
माचलपुर में 8 लाख रुपये के सेब फल चोरी की कहानी आखिरकार झूठी निकली। माचलपुर पुलिस से गुरुवार की शाम 6:30 बजे मिली जानकारी के अनूसार बताया गया कि तीन दिन पहले जिस वारदात को हाईवे पर संगठित चोरी माना जा रहा था, वह अब ड्राइवर और उसके साथी की बनाई साजिश साबित हुई है। पुलिस जांच में CCTV फुटेज सबसे बड़ा सबूत बना। 13 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के रामबन निवासी ट्रक ड