बीना: ग्राम कोरजा: खेत में पेड़ से लटका मिला 38 वर्षीय युवक का शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Apr 24, 2026 38 वर्षीय विनोद निवासी खुरई जो ग्राम कोरजा स्थित ससुराल में आया था और पुलिस को शुक्रवार सुबह ग्राम कोरजा के खेत में स्थित पेड़ पर फांसी पर लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।