उधवा: उधवा में राजस्थान पुलिस का छापा, एक आरोपी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लिया
राजस्थान राज्य के भीलवाड़ा जिले के करोई थाने की पुलिस ने राधानगर पुलिस की सहयोग से छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी बेगमगंज निवासी नौशाद शेख (53) वर्ष को व्यवहार न्यायालय राजमहल में प्रस्तुत किया गया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर राजस्थान लेकर गई है।