चंदौसी: विकासखंड बनिया खेड़ा की सभागार में चल रहे तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आज दूसरा दिन, सैकड़ों मरीज पहुंचे
विकासखंड बनियाखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन क्षेत्रीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गोपेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में आंखों की जांच के साथ विभिन्न बीमारियों से संबंधित परीक्षण किए गए