धार: कृषक कल्याण वर्ष के लिए CM डॉ. यादव ने कमिश्नर्स-कलेक्टर्स को VC से किया संबोधित, धार से कलेक्टर भी शामिल
Dhar, Dhar | Jan 31, 2026 प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी कमिश्नर्स-कलेक्टर्स को संबोधित कर रहे थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में धार से कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जो हम सबके अन्नदाता हैं, उनके दुख-दर्द की चिंता करना हमारा कर्तव्य है।