धार: ग्राम सुंदरैल में पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने गोटवाला फार्म का भ्रमण किया, मॉडल बकरी पालन की सराहना की
Dhar, Dhar | Jan 31, 2026 धार के ग्राम सुंदरैल स्थित गोटवाला फार्म—मध्यप्रदेश की सबसे पुरानी बकरी पालन एवं प्रजनन केंद्र इकाई—का मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के मंत्री लखन पटेल द्वारा भ्रमण किया गया। इस अवसर पर फार्म के संस्थापक दीपक पाटीदार (भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय “बकरी पंडित” पुरस्कार से सम्मानित) द्वारा संचालित उन्नत नस्लों की बकरी पालन की जानकारी ली।