शाहजहांपुर।सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे युवक को पूर्व सैनिकों की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की पहचान रोजा थाना क्षेत्र के दुर्गा एन्क्लेव निवासी आर्यन वर्मा के रूप में हुई है। सेना की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।