हुसैनाबाद: हुसैनाबाद पुलिस ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, एसडीपीओ बोले- पहले खुद बनें उदाहरण, तभी बदलेगा समाज
नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को सुबह करीब 11:00 बजे हुसैनाबाद थाना परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नशामुक्त रहने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब ने किया।एसडीपीओ ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की रीढ़ है।