धनवार: भाजपा की हुई कामकाजी बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
धनवार के डोरंडा मंडल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक का आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं गिरिडीह ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के निर्देशानुसार किया गया।