इस्लामनगर अलीगंज: कॉमरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर धनराज सिंह महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मुखिया कॉमरेड राजेंद्र प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि शुक्रवार को 1 बजे सिकंदरा पार्टी कार्यालय तथा महाविद्यालय परिसर पिरहिणडा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।