झाझा: महापुर गांव से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को किया गया जब्त, चालक फरार
Jhajha, Jamui | May 25, 2026 गुप्त सूचना पर पुलिस ने महापुर गांव में अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। पुअनि दिलीप कुमार के बयान पर झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार चांय घाट से महापुर जा रहा ट्रैक्टर पुलिस को देखकर चालक ने नदी किनारे बालू गिरा दी और वाहन छोड़ फरार हो गया। सोमवार दोपहर 1 बजे थानाध्यक्ष एलबी सिंह ने चालक व मालिक पर कार्रवाई की बात कही।