हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर ने ग्राउंड वाटर हैंडपंपों का किया निरीक्षण, गैस सिलेंडर गोदामों पर जांची व्यवस्थाएं
जिले में आगामी ग्रीष्मकाल को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जल भंडारण डिग्गियों का जायजा लिया तथा पीएचईडी के जोड़किया, रोड़ावली और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 8 एलएलएम सहित कई स्थानों पर ग्राउंड वाटर हैंडपंपों की स्थिति जांची। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए क