कुशलगढ़: कुशलगढ़ में स्टांप बिक्री पर उठे सवाल, शिकायतों के बीच प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
आदिवासी बहुल कुशलगढ़ क्षेत्र में स्टांप विक्रय व्यवस्था को लेकर शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानों पर स्टांप खरीदने वालों को दस्तावेज लिखवाने के लिए बाध्य किया जाता है तथा अतिरिक्त शुल्क वसूला जाता है, जिससे गरीब और आदिवासी वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।