हसनपुरा: हसनपुरा में आंगनबाड़ी सेवाओं द्वारा मतदाताओं को किया गया जागरूक
हसनपुरा प्रखंड में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत प्रखंड के संबंधित आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जहां मंगलवार को सेविकाओं ने रंगोली बना कर व भाषण का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान सीडीपीओ कुमारी उषा सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं ने मंगलवार को केंद्रों पर रंगोली उकेर कर व भाषण का आयोजन कर मतदाओं को जागरुक किया।