लखीसराय: पुलिस कार्यालय लखीसराय में पुलिस अधीक्षक ने जन संवाद में सुनी लोगों की समस्याएं
बुधवार अपराह्न 12:30 बजे पुलिस कार्यालय लखीसराय में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं. विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को त्वरित जांच और निष्पादन का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है.