हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र के खुमारीपुर में खेत से घर लौट रही महिला को मैजिक वाहन ने मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Apr 6, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के खुमारीपुर निवासी 45 वर्षीय आशा देवी खेत पर काम करके घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान हरदोई की तरफ से आ रहे मैजिक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद मैजिक चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल आशा देवी को पति मेडिकल कॉलेज लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।