शाजापुर के पंडित बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर सोमवार दोपहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर रवि पांडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाविद्यालय में लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी, तबादलों और विषय-विशेषज्ञों की नियुक्ति न होने से उत्पन्न शैक्षणिक संकट पर चिंता व्यक्त