जगदलपुर: बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने वर्ष 2025 को नक्सल मोर्चे पर बेहद सफल और निर्णायक बताया, 256 नक्सली ढेर, 898 गिरफ्तार
बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने शनिवार को वर्षभर का आंकड़ा जारी करते हुए बीते 5 वर्षो का तुलनात्मक आंकड़ा जारी किया है। जिसमें उन्होंने बस्तर संभाग में। सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान के दृष्टि से बेहद सफल बताया है । उन्होंने बताया कि "पूना मारगेम" अभियान से प्रभावित होकर अभी तक 1573 माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।