टोंकखुर्द: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत टोकखुर्द में तालाब गहरीकरण कार्य जारी
जल स्रोतों के पुनरुद्धार और भू-जल स्तर को सुधारने के लिए चलाए जा रहे "जल गंगा संवर्धन अभियान" अंतर्गत जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित अभियान के माध्यम से जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान के तहत जनपद पंचायत टोंकखुर्द की ग्राम पंचायतो में जनसहयोग