नागौर: राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने नागौर के निंबोड़ा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
Nagaur, Nagaur | Apr 19, 2025 प्रदेश की PWD राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने नागौर जिले के निंबोड़ा गांव में नवनिर्मित उप स्वास्थय केंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान डॉ. बाघमार ने ग्रामीणों को संबोधित किया और कहा कि सरकार विकास कार्यों में कमी नहीं रखेंगे। लोकार्पण को लेकर राज्यमंत्री ने शनिवार देर शाम 6 बजे अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की है।