छिबरामऊ: सौरिख के नादेमउ रोड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर घायल
छिबरामऊ के सौरिख नादेमउ रोड एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। हालांकि यह घटना रविवार की सुबह तकरीबन 8:30 बजे की बताई जा रही।