झांसी: मऊरानीपुर से पकड़े गए दरोगा को एंटी करप्शन टीम लेकर पहुंची प्रेमनगर थाने, पीड़ित ने कहा- ₹40,000 की मांगी थी रिश्वत
Jhansi, Jhansi | Jul 10, 2025 मऊरानीपुर थाने में तैनात एक दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने 15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम दरोगा को लेकर प्रेमनगर थाने पहुंची, जहाँ आगे की कार्यवाही की जा रही है। प्रेमनगर थाने पंहुचे पीड़ित अभिषेक यादव ने बताया कि यह रिश्वत एक मुकदमे में धाराएं बढ़ाने के लिए मांगी जा रही थी। दरोगा विनीत उनसे 40,000 की रिश्वत की माग रहा था।