फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के न्यू मंडी शकुंतला नगर में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे पति से घरेलू कलह में झगडा होने के चलते क्षुब्ध होकर महिला सर्वेश देवी पत्नी संतोष कुमार 40 ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे महिला की हालत बिगड़ गई। जानकारी पर स्वजन तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों की देखरेख में उपचार देकर सूचना पुलिस को दी गई।