सहारनपुर: मोहर्रम के दृष्टिगत मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया पैदल मार्च, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
आगामी मोहर्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का बुधवार शाम 7:00 बजे स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।